Home छत्तीसगढ़ एक ही दिन 3 हादसे, 22 घायल : पिकअप पलटने से 15...

एक ही दिन 3 हादसे, 22 घायल : पिकअप पलटने से 15 घायल, 5 की हालत गंभीर,

47
0

खैरागढ़/मुंगेली/कांकेर. छत्तीसगढ़ में आज अलग-अलग तीन हादसे हुए हैं, जिसमें 22 लोग घायल हुए हैं. डोंगरगढ़ में छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मुंगेली जिले में डामर से लोड ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जिनमें महिला गर्भवती बताई जा रही है और उसकी हालत गंभीर है. इसके अलावा कांकेर जिले में रायपुर से नारायणपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं.

डोंगरगढ़ हादसे में घायल 15 लोग ईटार गांव के रहने वाले हैं और डोंगरगढ़ के मुंगलानी गांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सिदार-खपरी मार्ग पर अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई. ड्राइवर ने बकरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घायलों में हिमांशु कंवर (14), अनिता नेताम (14), दुर्रपति चंद्रवंशी (40), निराशा कंवर (50), रूखमणी कंवर (40), शनता नेताम (35), सुनिति कंवर (20), सविता कंवर (17), लोकेश्वरी कंवर (18), प्रीति कंवर (21), परदेशनीन कंवर (50), सरस्वती कंवर (55), मालती कंवर (55), सुमित्रा कंवर (37) और विश्वासा कंवर (65) शामिल हैं.

मालती कंवर और विश्वासा कंवर को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बाकी घायलों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मुड़ीपार पीएससी से डॉक्टर नागेश सिमकर मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here