Home छत्तीसगढ़ आंधी-बारिश से खुली बिजली विभाग की पोल : घंटो अंधेरे में डूबा...

आंधी-बारिश से खुली बिजली विभाग की पोल : घंटो अंधेरे में डूबा रहा राजधानी का पॉश इलाका, बिजली विभाग में कर्मचारी रहे नदारद, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

32
0

रायपुर. राजधानी में मंगलवार शाम को हुई कुछ देर की बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी. आंधी और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. रायपुर के पॉश इलाके शंकर नगर में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा. बिजली बंद होने से नाराज़ लोगों की भीड़ देर रात बिजली कार्यालय पहुंच गई. इस दौरान लोगों ने हंगामा करते हुए विभाग को चेतावनी दी कि अगर एक घंटे के भीतर बिजली बहाल नहीं हुई तो वे चक्काजाम करेंगे. हालात बिगड़ते देख कर्मचारी दफ्तर छोड़कर निकल गए. स्थिति को संभालने के लिए बिजली कार्यालय में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. बता दें कि मंगलवार को शाम पांच बजे से शंकर नगर, गीतांजलि नगर, गायत्री नगर, क्रिस्टल अर्केड समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली नहीं थी. इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था. बिजली कार्यालय के हेल्पलाइन सेंटर में करीब दो सौ से ज़्यादा शिकायतें दर्ज की गई थीं. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here