Home देश राजा के आरोपियों से हर एंगल से पूछताछ कर रही पुलिस, उठ...

राजा के आरोपियों से हर एंगल से पूछताछ कर रही पुलिस, उठ रहे कई सवाल

37
0

राजा और सोनम केस में नए-नए मोड़ और खुलासे हो रहे है, अब आरोपी राज की दादी का बयान भी सामने आया है राज की दादी रामलली का कहना है कि उसका पौता निर्दोष है। वह ऐसा नहीं कर सकता है। उसे फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस भी गांव में राज के बारे में पूछताछ करने पहुंची थी। इसके अलावा इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाहा के चाचा के बयान से नया मोड़ आ गया है। चाचा भूपेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। राज की नौकरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। सोनम के पिता की फैक्टरी में राज नौकरी करता है। इन हालातों में सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग कैसे हो सकता है? राज को सोनम किसी हालत में पसंद नहीं कर सकती। उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से उसे फंसाया गया है। सोनम ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here