Home देश अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे पर बोले गृह मंत्री शाह- बचाव...

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे पर बोले गृह मंत्री शाह- बचाव का मौका नहीं मिला

40
0

हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा- ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इस हादसे में बचाव का मौका नहीं मिल सका,  घायलों के इलाज की पूरी-व्यवस्था की गई है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस घटना से पूरा देश क्षुब्ध है, पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। अमित शाह ने आगे कहा- डीएनए जांच के बाद ही मौतों का आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे घटना की जानकारी ली है। घटना के तुरंत बाद गुजरात सरकार ने सभी इकाइयों को अलर्ट करते हुए राहत और बचाव कार्य चलाया। इस राहत और बचाव कार्य में केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल थी।

सीएम सिद्धारमैया ने विमान हादसे पर जताया शोक
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना हुई। इंडियन एयरलाइंस का विमान लंदन जा रहा था। विमान में 242 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। यह बहुत बड़ी त्रासदी है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस घटना से सभी को दुख होना चाहिए। सभी मृतकों की आत्मा को शांति मिले। मैं प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले’।

हम इस घटना से बहुत दुखी हैं- मजूमदार
अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘हम इस घटना से बहुत दुखी हैं। मेरी प्रार्थनाएं 242 लोगों के परिवारों के साथ हैं… हमने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और हम कल से फिर से कार्यक्रम शुरू करेंगे क्योंकि हम आज किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते’।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद गृह मंत्री ने की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

पंजाब भाजपा ने विजय रूपाणी को दी श्रद्धांजलि
पंजाब के लुधियाना में भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के पार्टी प्रभारी विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी, जिनकी आज अहमदाबाद में हुई लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

घायलों से मिले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से मुलाकात की, जिनमें एक घायल व्यक्ति भी शामिल है, जो आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान AI171 का एकमात्र जीवित बचा यात्री प्रतीत होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here