रायगढ़ जिले में नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में केलो नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे केलो नदी में नहाते समय मधु मालती (27) पुत्री चंद्रशेखर खुराना गहरे पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को पानी से निकालकर अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, मधु मालती की शादी तीन साल पहले हुई थी, जिसके बाद वह अपने मायके हिर्री, सारंगढ़ लौट आई थी। परिवार रोजी-रोटी के लिए रायगढ़ आया और जूटमिल क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था, जहां मधु के पिता चंद्रशेखर ऑटो चलाते थे।
हाल ही में परिवार नवापाली गांव के एक ढाबे में काम करने के लिए वहां शिफ्ट हो गया था। शनिवार सुबह मधु अपनी मां के साथ नदी नहाने गई थी। मां नहाकर चली गईं, लेकिन मधु गहरे पानी में चली गईं और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




