Home छत्तीसगढ़ घर से चार लाख की कीमत का सोने का हार हो गया...

घर से चार लाख की कीमत का सोने का हार हो गया चोरी, जांच मे जुटी पुलिस

29
0

रायगढ़ जिला मुख्यालय के रिहायशी इलाके में स्थिति एक मकान में चोर ने घुसकर लाखों रुपये के सोने के हार की चोरी की है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ जिला मुख्यालय के रिहायशी इलाके में स्थिति एक मकान में चोर ने घुसकर लाखों रुपये के सोने के हार की चोरी की है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरीशंकर रोड निवासी सौरभ अग्रवाल पिता नरेश अग्रवाल उम्र 35 ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि ग्लैक्सी मॉल में वह कपड़ा दुकान का संचालन करता है।

पीड़ित सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 2 जून को उन्होंने जब अपनी आलमारी खोली तो उनकी पत्नी का सोने का हार जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, वह गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी हार नहीं मिला। किसी चोर ने उसे चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here