पिछले कई दिनों से अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बार उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गंगा राम अस्पताल प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई। बता दें कि, इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी को शिमला में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था।
जून को हिमाचल में हुआ था चेकअप
बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी को कुछ दिनों पहले 7 जून को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित अस्पताल में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। सीएम सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने समाचार एजेंसी बताया था कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह एक रेगुलर चेकअप था। इसके बाद वह अपने घर लौट गई थीं।




