रायपुर। कांग्रेस के आतंकवाद को समर्थन दिए जाने से इंकार करते हुए राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया. कांग्रेस स्वयं आतंकवाद की सबसे बड़ी शिकार रही है. कांग्रेस ने अपने बड़े-बड़े नेता खोए हैंं. कोई कहता है कि कांग्रेस आतंकवाद के साथ है, तो इसके बड़ा मजाक कोई नहीं. रायपुर पहुंचे बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने बताया कि सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का आज समापन है, उसमें शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम लगातार क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं. लगातार काम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ को 2 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की भी सौगात मिल रही है. वहीं 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे से जुड़े सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि नक्सलबाद एक ऐसी समस्या है, जिसे सब सरकारें मिलकर लड़ रही हैं. चाहे वह मनमोहन सिंह की सरकार हो, या मोदी की सरकार हो. जब भूपेश बघेल की सरकार थी, तब इसके लिए सेंट्रल से पैसे दिए जाते थे. काफी कुछ खत्म हुआ है.
नक्सलवाद के खिलाफ निरंतर सरकारों ने काम किया है
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के सहयोग से मौजूदा सरकार ने जो किया, यह निरंतर चलने वाली गतिविधियां हैं. समाज को समस्याओं के निवारण के लिए, और जो लोग हिंसा में जुड़े हैं, जिनके खिलाफ भी पूर्व सरकारों के द्वारा कार्रवाई की जारी रही है. इसमें भूपेश बघेल की सरकार हो या विष्णुदेव साय की सरकार हो, दोनों ने काम किया है.
नक्सली बात करें तो इससे बढिय़ा कुछ नहीं
वहीं तेलंगाना में नक्सलियों से शांतिवार्ता करने को सरकार तैयार है क्या? छत्तीसगढ़ में यह पहल होनी चाहिए? इस सवाल पर सांसद शुक्ला ने कहा कि अगर वह बातचीत करना चाहते हो तो इससे बढिय़ा कुछ नहीं है. अगर बातचीत करने को तैयार नहीं है, तो सरकार को सशस्र बलों का सहारा लेना पड़ता है.
छत्तीसगढ़ के सवाल सबसे ज्यादा मैं उठाता हूं
छत्तीसगढ़ सांसद के तौर पर संसद में प्रदेश के मुद्दे उठाए जाने के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा सवाल संसद में मैं ही उठता हूं. आप लगातार प्रश्न देखिए. जीरो अवर देखिए. जरूरत पड़ती है, उस हिसाब से मैं आता हूं. कहने को कोई भी आलोचना करता रहे.
भारत-पाक मैच पर अभी निर्णय नहीं
वहीं इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि इंडिया-पाकिस्तान के मैच का अभी कोई फाइनल शेड्यूल नहीं हुआ है. ना कोई इसमें निर्णय लिया गया. इसलिए अभी कुछ बताया नहीं जा सकता.




