Home छत्तीसगढ़ कोरबा में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, गैस-पेट्रोल खोलकर दी आत्मघाती धमकी

कोरबा में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, गैस-पेट्रोल खोलकर दी आत्मघाती धमकी

45
0

कोरबा के मुड़ापार हेलीपैड के पास ऋषिकेश सिदार ने पति-पत्नी विवाद के बाद घर में खुद को बंद कर गैस सिलेंडर और बाइक का पेट्रोल खोलकर आत्मघाती धमकी दी। दो घंटे तक चले ड्रामे से मोहल्ले में दहशत फैली। पड़ोसियों के समझाने पर भी वह नहीं माना। मानिकपुर चौकी पुलिस और दमकल टीम ने दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित निकाला और अस्पताल भिजवाया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस और दमकल की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थिति अब सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here