राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने दिनदहाड़े अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का पर्स चुरा का फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने दिनदहाड़े अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का पर्स चुरा का फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। वारदात के दौरान परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।
प्रार्थी केवल साहू रायगढ़ जिला का निवासी है। उसने बताया कि मेकाहारा में मौसा का इलाज चल रहा है। इस बीच मरीज के परिजन मेकाहारा आए हुए हैं। बीती रात लगभग साढ़े तीन बजे नींद खुला और देखा तो पर्स और मोबाइल गायब था। प्रार्थी ने तुरंत मेकाहारा के पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी। उसने बताया कि पर्स में दो मोबाइल और 40 हजार रुपए नगद कैश था।
जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया है, तो चोर पर्स की चोरी करते दिख रहा है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




