Home छत्तीसगढ़ आपातकाल के 50 वर्ष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर बड़ा...

आपातकाल के 50 वर्ष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला आपातकाल को बताया संविधान हत्या, कहा- इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचला

24
0

रायपुर। आपातकाल की 50वीं बरसी पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन बताया और इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की बात कही।
“सत्ता बचाने के लिए देश को झोंका आपातकाल में”
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश में अब तक तीन बार आपातकाल लगाया गया1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान,1971 में भारत-पाक युद्ध के समय , 1975 में, जब कोई युद्ध नहीं था, सिर्फ इंदिरा गांधी अपनी सत्ता बचाना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि 25 जून 1975 को बिना कैबिनेट की अनुमति के राष्ट्रपति से आदेश निकलवाकर आपातकाल थोपा गया। उस समय लोकतंत्र के सभी चारों स्तंभों — संसद, न्यायपालिका, मीडिया और प्रशासन — पर कब्जा कर लिया गया।
गिरफ्तार हुए हजारों लोग, पत्रकार भी नहीं बचे
अरुण साव ने बताया कि आपातकाल के दौरान 253 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया,1 लाख से ज्यादा लोगों को जेल में डाला गया, जिसमें 25 हजार मीसा कानून और 75 हजार डीआईएसआईआर कानून के तहत बंद किए गए। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं को प्रताडि़त किया गया, जन आंदोलनों को दबा दिया गया और आम जनता की आवाज कुचल दी गई।
“कांग्रेस ने बार-बार संविधान से खिलवाड़ किया”
अरुण साव ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं था जब कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो संविधान को ताक पर रखती है और जब सत्ता से बाहर होती है, तो दिखावा करती है। उन्होंने 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध ठहराने को आपातकाल की असली वजह बताया। साव ने कहा कि सत्ता बचाने के लिए पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचल दिया गया।
“छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को हर स्तर पर नकारा”
प्रेस कांफ्रेंस में अरुण साव ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को भी निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि”सचिन पायलट को क्यों नहीं दिखता कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत सभी चुनावों में कांग्रेस को नकार दिया? क्या यह इस सरकार के काम पर जनता की मोहर नहीं है?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here