Home छत्तीसगढ़ मरने से पहले भरी मांग: जांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े ने की...

मरने से पहले भरी मांग: जांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी

45
0

मरने से पहले भरी मांग: जांजगीर चांपा में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली के खड़खोडी तालाब के पास लगे बबूल के पेड़ पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वही दोनों मृतकों की पहचान है जिसमें युवक की पहचान अमोरा निवासी शैलेंद्र केवट 24 वर्ष और महिला की पहचान राजकुमारी सिंह 36 वर्ष निवासी सोहागपुर कोरबा जिले की रहने वाली है। मिली जानकारी अनुसार,,आज बुधवार की सुबह ग्रामीण ने देखा कि दो अज्ञात लोगों की पेड़ पर फांसी से लटका हुआ लाश देखने पर गांव के कोटवार को घटना की जानकारी दी गई। जिसपर पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं मृतक युवक की पहचान शैलेंद्र केवट अमोरा निवासी होने पर परिजनों को सूचना दी गई। इस दौरान मृतक युवक के पिता ने बताया कि शैलेंद्र केवट की 3 माह पहले शादी हुई थी। सोमवार की सुबह 11 बजे घर से पिकनिक मनाने जाने की बात कही थी जिसके बाद दुबारा घर नहीं लौटा आज फांसी में लटने की सूचना मिली है और उसके साथ जो महिला है उसकी जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं मृतिका की पहचान राजकुमारी सिंह सोहागपुर उरगा थाना जिला कोरबा की रहने वाली है। परिजनों को भी सूचना दी गई है। वही महिला भी पहले से शादी शुदा है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि मारने से पहले युवक शैलेन्द्र केवट ने मृतिका रामकुमारी सिंह के मांग में सिंदूर भरी होगी उसके बाद दोनों ने साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दी है । यह कदम किस कारण से उठाया है फिलहाल अज्ञात है जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा फिलहाल प्रेम प्रासंग के चलते आत्महत्या की होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here