Home छत्तीसगढ़ कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: बंगाल में बेटियों की सुरक्षा पर भाजपा हमलावर,...

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: बंगाल में बेटियों की सुरक्षा पर भाजपा हमलावर, सुवेंदु बोले- कुर्सी छोड़ें ममता

35
0

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप की घटना ने पूरे बंगाल को झकझोर दिया है। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने राज्य में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा से कथित गैंगरेप की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना साबित करती है कि राज्य में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद पुलिस विभाग देखती हैं।

महिलाएं सुरक्षित नहीं- सुकांत मजूमदार 
मजूमदार ने याद दिलाया कि इससे पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी, जिसने पूरे देश में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी। अब लॉ कॉलेज में हुई घटना ने साफ कर दिया है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा नेता ने हाल ही में कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले टीएमसी की विजय रैली के दौरान बम धमाके में एक लड़की की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार इसे रोकने में नाकाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here