Home छत्तीसगढ़ रंगमिजाज बाबा: विदेशी लड़कियों के साथ आश्रम में करता था ये काम,...

रंगमिजाज बाबा: विदेशी लड़कियों के साथ आश्रम में करता था ये काम, गांजा-चिलम समेत मिले ये आपत्तिजनक सामान

237
0

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने ऑलीशान आश्रम में विदेशी लड़कियों के साथ योग के नाम पर मस्ती करते ढोंगी बाबा तरुण उर्फ योगी बाबा कांति अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने ऑलीशान आश्रम में विदेशी लड़कियों के साथ योग के नाम पर मस्ती करते ढोंगी बाबा तरुण उर्फ योगी बाबा कांति अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ की प्रज्ञागिरी पहाड़ में पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आश्रम से कई आपत्तिजनक और अनैतिक सामान जब्त
सबसे बड़ी बात ये है कि बाबा के आश्रम से कई आपत्तिजनक और अनैतिक सामान भी मिले हैं। वह 100 से ज्यादा देशों में यात्रा कर चुका है। योग सिखाने के नाम पर विदेशी लड़कियों को आश्रम में बुलाकर उनके साथ गलत काम करने की चर्चा भी सामने आ रही है। पुलिस ने फार्म हाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाले योगी बाबा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलो गांजा जब्त किया गया है।

युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचता था
वह क्षेत्र के युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचने का काम करता था। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि इसको लेकर लगातार सूचना मिल रही थी की प्रज्ञागिरी पहाड़ी के फार्म हाउस में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। पुलिस ने रेड मारी, जहां फार्म हाउस ऑनर योगी कांति अग्रवाल के पास से लगभग दो किलो गांजा पकड़ा गया।
आरोपी ने बताया है कि वह बीते 20 साल गोवा में रहकर और विभिन्न यूनिवर्सिटी से योग की डिग्री ली है। वह विदेशी लड़कियों को योग की ट्रेनिंग देता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन और फंडिंग को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
आरोपी ने बताया है कि वह बीते 20 साल गोवा में रहकर और विभिन्न यूनिवर्सिटी से योग की डिग्री ली है। वह विदेशी लड़कियों को योग की ट्रेनिंग देता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन और फंडिंग को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
इसके बाद अवैध संपत्ति बना ली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उस पर कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है। बाबा योग गुरु बाबा रामदेव से भी मिल चुका है। आरोपी गोवा में भी विदेशी पर्यटकों को योग ध्यान सीखा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here