तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट से पूरे राज्यभर में शोक की लहर दौड़ उठी। कारण है कि इस विस्फोट के चलते 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं लगभग 35 लोग घालय हो गए। हादसे में मारे गए लोग इतनी बुरी तरह से झुलस गए है कि अभी तक केलव तीन शवों की पहचान हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य शवों की पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी।
तेलंगाना के पाशमायलारम इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में सोमवार को हुए धमाके और भीषण आग की घटना में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में लोग इतनी बुरी तरह झुलस गए कि कुछ शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट प्रोफाइलिंग की जाने की बात कही जा रही है।
मामले में पटानचेरु के तहसीलदार ए रंगा राव ने बताया कि अब तक सिर्फ तीन शवों की पहचान हो पाई है। छह शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल है। इनकी पहचान डीएनए प्रोफाइलिंग से की जाएगी। वहीं, तीन अन्य शव अब भी मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने का काम जारी है।
मलबा हटाने के काम में तेजी
वहीं तेलंगाना आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक वाई नागी रेड्डी ने बताया कि मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि कहीं कोई व्यक्ति अब भी मलबे में दबा न हो। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
क्या विस्फोट होने की मुख्य संभावना?
बात अब अगर विस्फोट की मुख्य संभावना की करें तो, प्रारंभिक जांच में विशेषज्ञों का मानना है कि फैक्ट्री की ड्राइंग यूनिट में दबाव बढ़ने के कारण विस्फोट हुआ। सूखने की प्रक्रिया के दौरान सामग्री में ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरी तीन मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।
पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान
इस भयावह हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी अपार संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।



