Home छत्तीसगढ़ कोरबा में पुष्पांजलि की मौत की जांच की मांग लेकर सड़क पर...

कोरबा में पुष्पांजलि की मौत की जांच की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग, हत्यारों को फांसी देने की मांग

51
0

कोरबा जिले के हरदी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव की बेटी पुष्पांजलि के मौत की जांच की मांग लेकर लोग सड़क पर उतर आए। सुभाष चौक पर पुष्पांजलि को श्रद्धांजलि दी गई बिलखते हुए परिजनों ने मांग की कि हत्यारे को फांसी की सजा मिले कोरबा की बेटी के हत्यारे को फांसी दो इस तरह का बैनर लेकर बड़ी संख्या में लोग सुभाष चौक कोरबा पर एकत्रित हुए। यहां मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पुष्पांजलि नमक कोरबा की बिटिया की संदिग्ध मौत को लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। स्वर्गीय पुष्पांजलि की मां ने भी बिलखते हुए कहां कि उनकी प्यारी बिटिया की जिन लोगों ने हत्या की है उनको फांसी की सजा दी जाए।पुष्पांजलि के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में सुभाष चौक पहुंचे लोगों ने भी आक्रोशित स्वर में आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार भी किया गया। हरदी बाजार के समीप एक गांव की निवासी पुष्पांजलि के पिता सिंगरौली में नौकरी करते थे उनके निधन के बाद उनकी बेटी सिंगरौली में ही अपनी सेवाएं दे रही थी पिछले सप्ताह पुष्पांजलि की संदिग्ध मौत हो गई।पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाइयों में हुए विलंब के कारण पुष्पांजलि का परिवार और दुखी हो गया। पुष्पांजलि की डेथ बॉडी लेकर परिवार के लोग सीधे पुलिस अधीक्षक के पूर्वक कार्यालय पहुंच गए थे यहां से अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद पुष्पांजलि का शो उ नके गृह ग्राम ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कराया गया था।वही जोहार छत्तीसगढ़ के सदस्य अतुल महंत ने बताया कि जिस तरह से कोरबा की बेटी का एमपी सिंगरौली में रेप के बाद हत्या हुई है। इसके विरोध में पुष्पांजलि को श्रद्धांजलि देकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया गया।अतुल महंत ने बताया कि जिस तरह से वहां घटना घटी है और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है जहां कहीं ना कहीं इस मामले में लीपापोती की जा रही है।पुतला दहन दौरान सुभाष चौक पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे जहां पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here