Home छत्तीसगढ़ 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

40
0

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज (बुधवार) को सूरजपुर, कोरिया, रायगढ़, बस्तर, कांकेर, बीजापुर, बालोद, धमतरी सहित 16 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार ये स्थिति अगले 5 दिनों तक बने रहेगी।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में इस समय मानसून सबसे ज्यादा एक्टिव है। मंगलवार को सरगुजा संभाग में हुई तेज बारिश ने आम जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं बलरामपुर के शंकरगढ़ में कोरवा जनजाति के मां-बेटे की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई, जबकि दूसरी तरफ गेउर नदी में मछली मारने गए एक युवक की डूबने से जान चली गई।

मंगलवार को प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पानी बरसा। औसतन बारिश 18.4 मिमी रिकॉर्ड किया गया है। वहीं तापमान की बात करें तो 31.9°C के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा और 21.0°C डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here