Home छत्तीसगढ़ रायपुर में होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट...

रायपुर में होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

62
0

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध की है। होटल सेंट्रल के पहले मंजिल में बालोद निवासी उमेश ने 30 जून को दोपहर को कमरा बुक किया था।

राजधानी रायपुर में स्थिति एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर होटल पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गए। लाश पंखे पर लटकी मिली। पुलिस ने लाश को को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध की है। होटल सेंट्रल के पहले मंजिल में बालोद निवासी उमेश ने 30 जून को दोपहर को कमरा बुक किया था। शाम सात बजे के आसपास वह कमरे से बाहर निकला था। फिर युवक वापस कमरे में चला गया था। जिसके बाद से बाहर ही नहीं आया।

बताया गया कि युवक दो दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर होटल के कर्मचारियों शक हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर युवक की लाश रस्सी के सहारे पंखे पर लटकी मिली। युवक के पास सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here