Home छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के पिता सौ साल के हुए, पैतृक...

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के पिता सौ साल के हुए, पैतृक गांव में मनाया गया जश्न

59
0

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भी समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम जयति शतकम् का आयोजन किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा के 100वें जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव विजयपुर में बृहस्पतिवार को जश्न मनाया गया। नारायण लाल नड्डा प्रख्यात शिक्षाविद रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग नारायण लाल नड्डा को बधाई देने के लिए विजयपुर पहुंचे। नड्डा के आवास पर आयोजित समारोह में शामिल हुए शुक्ला ने कहा कि नारायण लाल नड्डा का जीवन अनुभव और मूल्यों का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी एन एल नड्डा को बधाई देने विजयपुर पहुंचे और कहा कि उनका (नारायण लाल नड्डा का) जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन उनकी कर्मभूमि बिहार रही, जहां उन्होंने शिक्षक, प्रोफेसर और कुलपति के रूप में समाज को संस्कृति, मूल्यों व अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाया।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भी समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम जयति शतकम् का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here