गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने सड़क मार्ग के साथ-साथ रेल रुट के यातायात पर भी असर डाला है,,जहां जबलपुर केंवची रतनपुर मार्ग खराब सड़क की वजह से लगातार जाम की स्थिति बन रही है,, तो वही लगातार हो रही बारिश का असर बिलासपुर कटनी रेल खंड पर भी पड़ा है इस रेल रुट पर चलने वाली यात्री ट्रेन भी कई घंटे विलंब से चल रही है.. जिसकी वजह से इस रेल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों एवं अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से जिले में हो रही लगातार बारिश में रेलवे के परिचालन पर भी असर डाला है खासकर बिलासपुर कटनी रेल खंड पर चलने वाली यात्री ट्रेन लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हुई है, पुरी वलसाड लगभग 3:30 घंटे लेट से चल रही है वही शालीमार भुज 8 घंटे 24 मिनट की देरी से चल रही है जबकि पूरी से ऋषिकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस लगभग 5:30 घंटे विलम से चल रही है इसके अलावा और भी ट्रेने लेट हुई है जो ट्रेन है लेट चल रही है वे लगातार लेट होती जा रही है जिससे इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि इन यात्रियों की माने तो रेलवे के द्वारा ट्रेन देरी की वजह इन्हें नही बतला रहा है। वही इनके साथ एक परेशानी और है बारिश की वजह से एक बार रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ना तो वह बाहर जा पा रहे हैं और ना ही ट्रेन का ही साधन मिल रहा है…वही मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे कि अभी इन दिक्कत कम होता दिखाई नही दे रहा है।



