Home छत्तीसगढ़ क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 62 लाख से अधिक की...

क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 62 लाख से अधिक की रकम ठगी, पुलिस ने पंजाब से दो आरोपी पकड़े

33
0

रुपये देने के बाद भी लाभ नहीं मिलने के बाद प्रार्थी ने जब रकम वापस मांगी तो ठग आनाकानी करने लगे। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी लगी की आरोपी पंजाब के शार्दुलगढ़ में छिपे हुए हैं।

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाने की पुलिस ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में रकम इन्वेस्ट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 62 लाख के अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

प्रार्थी ने पद्मनभापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से फरवरी 2024 से अप्रैल 2024 के मध्य क्रिप्टो करेंसी में लाभ देने के नाम अलग-अलग बैंक खातों से 62 लाख 78 हजार रुपये आरोपियों को दिए थे, लेकिन लाभ नहीं मिलने के बाद प्रार्थी ने जब रकम वापस मांगी तो आनाकानी करने लगे। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी लगी की आरोपी पंजाब के शार्दुलगढ़ में छिपे हुए हैं। पुलिस ने एक टीम गठित कर पंजाब रवाना की। जहां से दो आरोपी साहिल कुमार और राकेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आलू का थोक व्यापारी संदीप यादव ने साजिश रचकर प्रार्थी को क्रिप्टो करेंसी में लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की थी। आरोपी संदीप यादव दोनों पैरों से दिव्यांग होने के चलते नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी गई है। आरोपी साहिल ने एसबीआई खाते में 14 लाख 10 हजार रुपये और आरोपी राकेश ने खाते में 14 लाख 10 हजार लिए थे। वहीं राकेश ने अपनी पत्नी के खाते में 5 लाख ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने सभी खातों को फ्रिज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here