Home छत्तीसगढ़ एमएलए की पहल: रोजगार सहायकों को हुआ तीन महीने के लंबित वेतन...

एमएलए की पहल: रोजगार सहायकों को हुआ तीन महीने के लंबित वेतन का भुगतान, विधायक अनुज शर्मा का जताया आभार

33
0

रायपुर जिले के धरसीवां के विधायक अनुज शर्मा की पहल पर रोजगार सहायकों को पिछले तीन महीने के लंबित वेतन का भुगतान हुआ है। इस पर रोजगार सहायकों ने विधायक शर्मा का आभार जताया है।

रायपुर जिले के धरसीवां के विधायक अनुज शर्मा की पहल पर रोजगार सहायकों को पिछले तीन महीने के लंबित वेतन का भुगतान हुआ है। इस पर रोजगार सहायकों ने विधायक शर्मा का आभार जताया है।

ग्राम पंचायतों के महत्वपूर्ण अंग कहे जाने वाले और ग्रामीण स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोजगार सहायकों को पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था। इसे लेकर जिला रायपुर के रोजगार सहायक संघ के सदस्यों ने विधायक अनुज शर्मा से मिलकर अपने तीन महीने के लंबित वेतन के संबंध में अवगत कराया था। जिस पर विधायक अनुज शर्मा जी ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ को फोन पर चर्चा कर रोजगार सहायकों के लंबित वेतन को भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी कर्मचारियों का वेतन अनावश्यक न रोका जाये । इसके बाद सभी रोजगार सहायकों के लंबित वेतन का भुगतान किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here