Home छत्तीसगढ़ प्रकाश स्तंभ है दीनदयाल उपाध्याय का ‘पंच निष्ठा’ सिद्धांत: अजय बोले- राष्ट्र...

प्रकाश स्तंभ है दीनदयाल उपाध्याय का ‘पंच निष्ठा’ सिद्धांत: अजय बोले- राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने राजनीति

27
0

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में के तीसरे दिन बुधवार को योगाभ्यास किया गया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में के तीसरे दिन बुधवार को योगाभ्यास किया गया। सीएम विष्णुदेव साय के साथ सांसदों और विधायकों ने योगभ्यास किया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव, सभी सांसद और विधायकगण उपस्थित रहे।

इसके बाद प्रातःकालीन योग सत्र में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों एवं उनके आदर्शों पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर ने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि आज जब देश लोकतंत्र के नए युग की ओर अग्रसर है, तब यह आवश्यक हो गया है कि राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने। इसी चिंतन को अपने जीवन में उतारने वाले महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन के लिए “पंच निष्ठा” का सिद्धांत दिया जो आज भी प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा है। चंद्राकर ने कहा जो स्थान शरीर में प्राण का होता है। वही स्थान राष्ट्र में ‘विराट’ का है। उपाध्याय ने इस विराट की चेतना के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम सभी, इस महान संगठन के माध्यम से, राष्ट्र के विराट के लिए अपने जीवन को समर्पित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here