बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने-जाने वाले लोगों को एक बार फिर आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर कारीआम गांव के पास सुबह तीन बजे से जाम की स्थिति बन गई।
बिलासपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर एक बार लोगों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए दिखे। कारीआम गांव के पास बिलासपुर-पेंड्रा जबलपुर एनएच-45 पर लगा लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।
बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने-जाने वाले लोगों को एक बार फिर आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर कारीआम गांव के पास सुबह तीन बजे से जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, यात्री बसें, और मालवाहक गाड़ियां जाम में फंस गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
इस मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे और प्रबंधन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। अधूरे निर्माण, खराब डायवर्जन और जगह-जगह गड्ढों के कारण यह मार्ग आए दिन जाम की चपेट में आ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वाहन चालकों का कहना है कि हर दिन सड़क पर जान जोखिम में डालनी पड़ती है। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती है, क्योंकि मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर यातायात को पूरी तरह ठप कर देती है
बार-बार जाम की स्थिति और निर्माण में अनियमितताओं को लेकर अब लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। जरूरत है कि प्रशासन तत्परता से इस दिशा में कदम उठाए, ताकि आमजन को बार-बार इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।



