Home छत्तीसगढ़ दुर्ग: लूट और हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, वहीं हुक्काबार...

दुर्ग: लूट और हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, वहीं हुक्काबार में छापेमारी, सात गिरफ्तार

27
0

दुर्ग  जिला पुलिस ने कल रात एक विशेष अभियान चलाया।और युवाओं को अवैध रूप से तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर्गत जुर्म दर्ज किया गया है।

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में लूटपाट करने के बाद आरोपियों ने लूटपाट का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है वही फरार 2 आरोपियों की पतासाजी में जुट गई।

3 जुलाई को डुंडेरा मोरिद मेनरोड में एक युवक को कुछ आरोपियों ने लूटपाट करने की नियत से रास्ता रोककर लूटपाट करने लगे जिसका विरोध युवक राजकुमार यादव ने किया जिसके बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए पेचकश और चाकू से वारकर घायल कर युवक के पास रखे मोबाइल और कुछ नगदी रकम लूट कर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद घायल राजकुमार यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था इस दौरान पुलिस ने घायल से बयान लिया गया जिसने बताया कि उसके साथ स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 लडको ने लूटपाट करते हुए धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। घटनास्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और 1500 मोबाइल टॉवर लोकेशन खंगालने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर की जानकारी निकली गई और आरोपी लोकेश सारथी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपने साथी राजकिशोर वैष्णव,उमेश टंडन, निखिल ठाकुर और एक अपचारी समेत दो अन्य लोगो के साथ मिलकर गैग बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। लूटपाट के दौरान युवक दौरान विरोध करने पर चाकू और पेचकस से वार कर घायल कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद आरोपियों ने धौराभाठा में ट्रक ड्राइवर से भी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किए थे। आरोपियों ने द्वारा गैग बनाकर लूटपाट करने की योजना बनाई इस दौरान चार पहिया वाहन में डीजल डलवाने के लिए आरोपी निखिल ठाकुर ने अपनी मां के मोबाइल को 3 हजार में गिरवी रखकर आरोपी महाराजा देवार को दिया था और घटना के बाद आरोपी महाराजा देवार को ज्यादा पैसा देते थे।

ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि लूटपाट के दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू और पेचकस से वार कर फरार हो गए थे घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन खंगालने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों में एक अपचारी बालक शामिल है वही इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों को तलाश में पुलिस जुट गई है पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटपाट के 12 मोबाइल, स्कॉर्पियो वाहन और चाकू बरामद किया है।

दुर्ग  जिला पुलिस ने कल रात एक विशेष अभियान चलाया।और युवाओं को अवैध रूप से तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर्गत जुर्म दर्ज किया गया है। साथ ही अलग अलग स्थानों पर की गई इस कार्यवाही से 10 लाख रुपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर कल रात एक विशेष अभियान चलाया गया।जिसमे सुपेला, भिलाई नगर, मोहन नगर थाना सहित स्मृतिनगर पुलिस चौकी में अलग अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर उन पान दुकान,डेली निड्स की दुकान पर कार्यवाही की गई। जो की युवाओं को हुक्का बार की सामग्री उपलब्ध कराया करते थे।मामले में कुल 7 आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर् अपराध धारा 4(क),21 (क) सिगरेट और अन्य तंबाखू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद प्रदाय एंव वितरण का विनियमन )का अपराध पंजीबद्ध के अलावा  पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के पास से लगभग 10 लाख रूपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री अलग फ्लेवर का हुक्का तम्बाखु  हुक्का पॉर्ट बरामद किया है।

दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में पान दुकान और डेली निड्स के आड़ में अवैध रूप तंबाखू युक्त हुक्का का सेवन कराएं जाने की जानकारी मिलने पर एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई जिसमे मोहन नगर के एसएसडी डेली निड्स के संचालक रोहित जसवानी के पास से 3 लाख 52 हजार की सामग्री जप्त की है भिलाई नगर के गुलेरी पान सिविक सेंटर के संचालक अंकित उपाध्याय के पास से हुक्का पीने की सामग्री जप्त की है वही सुपेला के प्यूमेल डेली निड्स के संचालक के हरीश तलरेजा के पास से 2 लाख 50 हजार का हुक्का सामग्री जप्त की है। पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है उनसे 10 लाख का हुक्का सामग्री बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here