रायपुर।जय भारतमाता आराधन समिति ,मठपुरेना रायपुर द्वारा संचालित श्री सरस्वती शिशु मंदिर ,मठपुरेना में गुरु पूर्णिमा उत्सव, समिति के संयोजक श्री राजेन्द्र फौजदार एवं समिति के सचिव एवं शाला संयोजक श्री देवेन्द्र अग्रवाल ,शाला की प्राचार्य द्व्य श्रीमती नामेश्वरी साहू एवं श्रीमती जाह्नवी साव ,समिति कार्यालय प्रमुख श्री तिलक भट्ट की उपस्थिति में संपन्न हुआ। गुरु पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी उपस्थित छात्र छात्राओं को प्राचार्य नामेश्वरी साहू द्वारा दिया गया।


छात्र छात्राओं ने भी गुरु की महिमा के बारे में अपने अपने विचार रखे। अंत में सभी आचार्य दीदियों को शाला का गणवेश साड़ी एवं आचार्यों को पजामा कुरता का कपड़ा समिति के संरक्षक श्री पदमचंद जी गोलछा के सौजन्य से प्रदान किया गया।



