रायपुर। वनबंधु परिषद( फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति एवं वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन पहली बार रायपुर चैप्टर द्वारा छत्तीसगढ़ के जैनम मानस भवन में दिनांक 11,12 और 13 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है।
इस उपलक्ष में राष्ट्र समर्थी देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्य गाथा उनके त्रिशताब्दी जन्म जयंती वर्ष पर नाट्य मंचन विश्व मांगल्य सभा नागपुर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

उक्त आयोजन को सफलता पूर्वक संपादित करने के लिए रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री बजरंग लाल अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री भगवती प्रसाद जलान, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री कमल किशोर सारडा के साथ कार्यकारी अध्यक्ष श्री दीपक भीमसरिया, महासचिव श्री चंदनलाल जैन, परियोजना समन्वयक श्री अनिल डागा, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता खंडेलवाल, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती कांता सिंघानिया, युवा समिति के अध्यक्ष दिव्यम अग्रवाल पिछले एक सप्ताह से कार्यरत हैं।
इस बैठक में समस्त भारतवर्ष के 38 चैप्टर से 300 के लगभग प्रतिनिधि भाग लेंगे।



