Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल 39 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों...

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल 39 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई जिम्मेदारी

82
0

रायपुर। आबकारी विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक उलटफेर करते हुए 25 से अधिक अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इन तबादलों से कई जिलों में आबकारी प्रशासन का चेहरा पूरी तरह बदल गया है, वहीं कुछ अफसरों को बेहद महत्वपूर्ण पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में प्रवीण वर्मा को मनेन्द्रगढ़ से आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। डॉ. पलक नंद अब बेमेतरा की नई जिला आबकारी अधिकारी होंगी। गजेन्द्र कुमार सिंह को बलौदाबाजार से गरियाबंद, चन्द्रहास यादव को बस्तर से बीजापुर, और योगेश्वर द्विवेदी को कोरिया से बालोद भेजा गया है।
अभिषेक तिवारी अब राजनांदगांव में सहायक आयुक्त होंगे, जबकि दीपक ठाकुर को दंतेवाड़ा, राजेश शर्मा को रायपुर और नीलिमा दिप्रस्कर को जांजगीर-चांपा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुकेश अग्रवाल को बलौदाबाजार, रविशंकर साय को मुंगेली, सुनील सूर्यवंशी को महासमुंद, और निरूपमा लोन्हारे को धमतरी की जिम्मेदारी मिली है। सोनल यादव को उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडऩदस्ता बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
शशांक कुमार को दुर्ग संभाग के उडऩदस्ता कार्यालय में भेजा गया है। सुशात तिवारी को रायपुर संभागीय उडऩदस्ता में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविशंकर यादव, अक्षय कोशले और डेविड नारग—इन तीनों को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। रत्नेश गरावी को बस्तर संभाग, जगदलपुर में संभागीय उडऩदस्ता कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुलदीप को राज्य स्तरीय उडऩदस्ता छत्तीसगढ़, रायपुर में नियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्ति खत्म कर सारिका प्रसाद को बिलासपुर, रमेश अग्रवाल को कोरिया, शशिकला पैकरा को मन्दरगढ़,चिरमिरी, भरतपुर और सत्यनारायण साहू को बलरामपुर रामानुजगंज में स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
सीमा गुप्ता को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कल्पना राठौर को धूमा मुंगेली और सतराम वर्मा को सारंगढ़,बुलाईगढ़ में नियुक्त किया गया है।
समीर मिश्रा को स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन, बिलासपुर, व्ही. विक्रम आनंद को बेमेतरा, गजेन्द्र नेताम को सुकमा और उत्तम बुद्ध भारद्वाज को संभागीय उडऩदस्ता रायपुर संभाग भेजा गया है। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को नई जगहों पर पहली बार स्वतंत्र प्रभार भी मिला है। इन्द्रबली सिंह मारकण्डेय को अम्बिकापुर उडऩदस्ता, दीपा आडिल को रायपुर उडऩदस्ता, अमन सिंह को बस्तर, रोहित देवांगन को मोहला मानपुर, और रवीन्द्र पांडेय को मुंगेली में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन तबादलों से जहां कई जिलों में आबकारी नियंत्रण मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं कई अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदार पद सौंपकर सरकार ने आगामी समय में सख्ती के संकेत भी दिए हैं। यह फेरबदल आगामी विधानसभा सत्र से पहले विभागीय कसावट की बड़ी कोशिश मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here