कांकेर पुलिस द्वारा नगर में लगातार नशेड़ी, गजेडियो, नषीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर कार्यवाही किया जा रहा है।
कांकेर पुलिस द्वारा नगर में लगातार नशेड़ी, गजेडियो, नषीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर कार्यवाही किया जा रहा है। जिसके तहत नगर के युवाओं को मुनक्का नामक एक नशीली समान बेचने वाले आरोपी राकेश साहू को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया गया है। जिसके कब्जे से 37 पैकेट मुनक्का बरामद किया गया है।
कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि आरोपी राकेश साहू अवैध रूप से मुनका बेचता था। मौके पर तलाशी लिया गया जिसके कब्जे से 37 पैकेट मुनका मिलने पर मुनका के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया। आरोपी राकेश साहु के द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 37 पैकेट मुनका जिसका वजन 7.400 किलोग्राम को धारा-106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही गवाहों के समक्ष किया गया है।
गौरतलब हो कि मुनक्का पाचक वटी नशेड़ियों का नया नशा है। मुनक्का अनेक नाम से बिकने वाले इन नशीले पदार्थो से युवा नशे में झूम रहे हैं। नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को यह नशा बड़े आसानी से पान की दुकानों पर व बाजार में भी उपलब्ध हो रहा है।



