Home छत्तीसगढ़ भाटापारा शहर में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता हेलमेट रैली कार्यक्रम

भाटापारा शहर में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता हेलमेट रैली कार्यक्रम

43
0

● पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता हेलमेट पहनकर स्वयं निकाली यातायात जागरूकता कार्यक्रम में
● हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने एवं लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया यातायात जागरूकता हेलमेट रैली कार्यक्रम
● इस दौरान दोपहिया वाहन में हेलमेट धारण नहीं करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 11 वाहन चालकों का काटा गया चालान
● पुलिस अधीक्षक द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को किया गया हेलमेट का वितरण

भाटापारा- आज दिनांक 16.07.2025 को भाटापारा शहर में यातायात जागरूकता हेलमेट रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हेलमेट रैली का प्रतिनिधित्व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं हेलमेट पहनकर एवं स्कूटी चलाते हुए शहर का भ्रमण कर लोगों से दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट पहनने की अपील की गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना एवं अधिक से अधिक लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल चौंक भाटापारा में दोपहिया वाहन में हेलमेट धारण नहीं करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 11 वाहन चालकों का चालान काटा गया। इसके साथ ही श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन कर भाटापारा शहर में प्रमुख मार्ग एवं चौक चौराहों का भ्रमण किया गया एवं लोगों से मोटरसाइकिल चालन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गई।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस की अपील सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन आवश्यक है, इससे आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चालन किया जाएगा, जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here