Home छत्तीसगढ़ धमतरी में बेरहमी से युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया...

धमतरी में बेरहमी से युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

48
0

धमतरी में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है,आरोपी से पत्थर से सिर को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र अतर्गत बठेना वार्ड निवासी मृतक हीरेन्द्र साहू बीती रात घर से खाना खाकर निकला था।तभी एकता अस्पताल रोड बठेना नहर में आरोपी यशवंत ध्रुव के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसके बाद आरोपी ने पत्थर से सिर के ऊपर कई बार वार कर दिया।जिससे हीरेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.।वही आज एफएसएल और पुलिस की टीम क्राइम सीन पहुँच कर जांच पड़ताल किया।कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक ने आरोपी के भाई को मारने की बात कही थी।जिससे गुस्साए आरोपी ने हीरेन्द्र को मौत के घाट उतार दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here