जगदलपुर में बोधघाट पुलिस ने सट्टा संचालन में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
जगदलपुर में बोधघाट पुलिस ने सट्टा संचालन में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, आरोपी प्रेम सिंह परिहार 59 वर्ष, निवासी जवाहर नगर वार्ड ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने घर में पाले चार आक्रामक कुत्ते पुलिस के ऊपर छोड़ दिए, जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिर में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी, मुखबिर की सूचना पर जब टीम ने उसके घर पर दबिश दी तो आरोपी ने पुलिस को रोकने के लिए कुत्तों को खुला छोड़ दिया। बावजूद इसके पुलिस ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹1,36,000 नगद और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




