Home छत्तीसगढ़ 25 फीट दीवार फांदकर कोरबा जेल से चार बंदी फरार, पुलिस के...

25 फीट दीवार फांदकर कोरबा जेल से चार बंदी फरार, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, जारी जांच

35
0

कोरबा जिला जेल से चार बंदी फरार हो गए हैं। ये घटना तब हुई जब जेल में विद्युत व्यवस्था बाधित थी। फरार बंदियों ने 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता पाई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चार बंदी जिला जेल से फरार हो गए, जब जेल में बिजली की व्यवस्था नहीं थी।बंदियों ने 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता पाई।पुलिस जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया जा रहा है। बालको थाना से सना सिह, रजगमार चौकी से राजा कंवर सिविल लाइन थाना से दशरथ और श्याग थाना से चंद्रशेखर कुमार है जो जिला जेल में बंद थे जो पास को एक्ट और 376 के आरोपी बताई जा रहे हैं। पुलिस इस घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिला जेल के दाहिने तरफ लगी सीसीटीवी फुटेज के वीडियो के आधार पर जांच कर रही है जहां जिला जेल के पीछे जंगल में पुलिस तलाश कर रही है वहीं इसके अलावा जिले के थाना चौकिया में इसकी सूचना दे दी गई है और जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि जिला जेल के अंदर अंदर से किसी तार को बुकिंग कर ऊपर फेंका गया जिस वक्त विद्युत व्यवस्था बंद था सभी बारी-बारी से चढ़कर दीवाल कूद कर भाग गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि सूचना के बाद जिले के थाना चौक की सूचना दे दी गई है जो भागे हैं बंदी  एक रायगढ़ के वही तीन कोरबा जिले के जो पास को एक 376 के मामले में अंडर थे वही उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है पुलिस निगरानी कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here