Home छत्तीसगढ़ मदकू द्वीप मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने कलेक्टर से...

मदकू द्वीप मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने कलेक्टर से पूछा कब तक बनेगी कनेक्टिंग रोड

246
0

मुंगेली जिले का मदकू द्वीप छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मगर प्रशासनिक उदासीनता की वजह से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। इस पर एक खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया और कलेक्टर को व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

हाईकोर्ट ने मदकू द्वीप मामले में सुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर से पूछा कि कनेक्टिंग रोड का काम कब तक पूरा हो जाएगा। आज डीएफओ व जिला कलेक्टर ने अपने शपथपत्र पेश किये, कलेक्टर ने बताया कि हाइवे से आने वाले सम्पर्क मार्ग का काम जल्द ही पूरा होगा। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्तूबर को होगी।

दरअसल, मुंगेली जिले का मदकू द्वीप छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मगर प्रशासनिक उदासीनता की वजह से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। इस पर एक खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया और कलेक्टर को व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा सचिव, पर्यटन/संस्कृति से भी राज्य के पर्यटन स्थलों के रखरखाव व सौंदर्याकरण के लिए आवंटित राशि के संबंध में अपना व्यक्तिगत शपथ-पत्र भी दाखिल करने को कहा था।

आज मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डीबी में हुई सुनवाई में एडवोकेट जनरल ने बताया कि, शासन ने इसके विकास के लिए एक बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। इसके अलावा ईको टूरिज्म स्पॉट बनाया जायेगा कुछ दुसरे काम भी किये जायेंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इसी दौरान डिवीजनल फारेस्ट ऑफिसर और मुंगेली के जिला कलेक्टर ने शपथपत्र पेश किये। कलेक्टर ने बताया कि, मदकू के लिए कनेक्टिंग रोड का काम हो चुका है। कोर्ट ने पूछा कि यहाँ का काम कब तक पूरा होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here