Home छत्तीसगढ़ सपा नेता के भतीजे पर हमला, बाइक सवार चार बदमाशों ने मारी...

सपा नेता के भतीजे पर हमला, बाइक सवार चार बदमाशों ने मारी तीन गोली

35
0

सपा नेता याद इलाही ने साथ व्यापार करने वाले चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दोस्त ने सभी को पहचान लिया है। व्यापार के दौरान मनसाद का इन युवकों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा अंडरपास के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने कपड़ा व्यापारी व सपा नेता के भतीजे कोटला मेवतियान निवासी मनसाद पुत्र हाजी अब्बास पर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट और जांघ में गोली लगने से मनसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद दोस्त ने परिजनों को मौके पर बुलाया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस व्यापार में लेनदेन से जुड़े विवाद को लेकर हमला बता रही है।

मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी याद इलाही सपा के वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने बताया कि उनका भतीजा मनसाद की पुरानी चुंगी पर चाय की दुकान करता है। इसके साथ वह गढ़ गेट के रहने वाले चार युवकों के साथ कपड़ों का व्यापार भी करता है। शुक्रवार देर शाम मनसाद अपने दोस्त जमालुद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में अपने दोस्त जीतू से मिलने गया था। जीतू से मिलने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गांव नवादा अंडरपास के पास पहुंचने तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मनसाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस दौरान दो गोली मनसाद के पेट व एक गोली उसकी जांघ में लगी। जमालुद्दीन ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और लहूलुहान हालत में घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी विनीत भटनागर व सीओ पिलखुवा अनिता चौहान भी मौके और फिर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया है।

याद इलाही ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर 
सपा नेता याद इलाही ने साथ व्यापार करने वाले चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दोस्त ने सभी को पहचान लिया है। व्यापार के दौरान मनसाद का इन युवकों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गय है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here