Home छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर बने भरोसेमंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

देश में दूसरे नंबर पर बने भरोसेमंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

40
0

 

रायपुर। मूड ऑफ द नेशन (एमओटी एन) सर्वे के ताजा नतीजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आए हैं। अगस्त 2025 में सर्वे के अनुसार, राज्य के 41.9% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 39% था, यानी 2.9 प्रतिशत अंकों की बढ़त दर्ज किया गया। सर्वे के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। सर्वे में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में 41.9% लोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काम से खुश हैं।इसका मतलब है कि छत्तीसगढ़ के लोग अपने मुख्यमंत्री के कामकाज से कई अन्य बड़े राज्यों की तुलना में अधिक संतुष्ट हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विष्णु देव साय ने पद संभालने के बाद बुनियादी ढांचे, किसानों और आदिवासी समुदायों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है। यही वजह है कि फरवरी से अगस्त के बीच जनता का भरोसा बढ़ा है।

सर्वे के अनुसार लोग संतुष्ट

फरवरी 2025: 39% लोग संतुष्ट, अगस्त 2025: 41.9% लोग संतुष्ट यानी +2.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्ज हुई है जहां कई बड़े राज्यों के मुख्यमंत्री जनता से मिश्रित प्रतिक्रियाएं पा रहे हैं, वहीं विष्णु देव साय का प्रदर्शन उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रासंगिक बनाता है। बढ़ता समर्थन न केवल राज्य की राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत कर रहा है, बल्कि केंद्रीय राजनीति में भी उनके महत्व को बढ़ा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here