Home छत्तीसगढ़ दुर्ग: भगवा झंडा फहराने को लेकर विवाद, पीड़ित के घर जाकर भाजयुमो...

दुर्ग: भगवा झंडा फहराने को लेकर विवाद, पीड़ित के घर जाकर भाजयुमो ने छत में फहराया भगवा झंडा

33
0

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर गांव में भगवा झंडा फहराने के विवाद के बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता निषाद परिवार के घर पहुंचे।और उनके घर की छत पर कई सारे भगवा ध्वज लहराकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर गांव में भगवा झंडा फहराने के विवाद के बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता निषाद परिवार के घर पहुंचे।और उनके घर की छत पर कई सारे भगवा ध्वज लहराकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इधर माहौल तनावपूर्ण न हो इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिसके कारण किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं बनी और शांतिपूर्ण माहौल में मामले का निपटारा किया गया।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा विवाद के बाद अब दुर्ग के मचांदूर गांव में कुछ इसी तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया और मामला शांत हो गया।दरअसल मचांदुर गांव के रहने वाले कौशल निषाद जो वर्तमान में आर्मी के जवान के द्वारा अपने घर की छत पर 3 सितंबर को जब भगवा झंडा फहराया जा रहा था। तब इसी बीच में मचांदुर चौकी के दो आरक्षक के द्वारा उसे झंडा लगाने से न सिर्फ मना किया गया। बल्कि उसके साथ गाली-गलौज भी की गई थी। आर्मी के जवान कौशल निषाद का आरोप है कि गांव के ही असलम नाम के युवक के द्वारा यह घटना जानबूझकर के पुलिस के द्वारा कराया गया है।जिसकी शिकायत उसने बजरंगदल के कार्यकर्ताओ को दी थी।

जिसके बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मचांदुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कौशल निषाद और उसके परिवार के साथ मिलकर उन्हें भरोसा जताया कि किसी से भी भयभीत होने की जरूरत नहीं वे अपने घर में झंडा फहरा सकते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा उनके साथ है। इस बीच कार्यकर्ताओ ने कौशल निषाद के घर में बड़ी संख्या भगवा ध्वज लगाया गया।। और घर के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा को भगवा झंडा सौंपा गया और निषाद परिवार के घर भगवा झंडा लगाने पहुंचे थे वहीं इस मामले में जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। वही कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के समय झंडा विवाद हुआ था उसमें भाजपा के लोगो पहुंचे थे और इस मामले में भी भाजपा की सरकार है और भाजपा के लोगो झंडा लगाने पहुंचे है। ग्रामीण एसपी अभिषेक झा ने बताया कि इस पूरे मामले में अभी तक कोई भी लिखित शिकायत किसी भी पक्ष की तरफ से नही कराई गई है। और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर एक आरक्षक को लाइन अटैच कर विभागीय जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here