Home छत्तीसगढ़ थाना थानखम्हरिया में हंगामा, मासूम बच्ची मौत मामले में आरोपी के परिजनों...

थाना थानखम्हरिया में हंगामा, मासूम बच्ची मौत मामले में आरोपी के परिजनों ने किया थाना घेराव

69
0

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखमरिया:- नगर में मासूम बच्ची की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर नगरवा

सी व सामाजिक संगठन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे, वहीं आरोपी लड़की की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों और मोहल्लेवासियों ने थाना थानखमरिया का घेराव कर दिया।

सुबह 10 बजे से लेकर देर रात 7 बजे तक थाने में डटे परिजनों का कहना था कि “हमारी लड़की निर्दोष है, उसे पुलिस दबाव बनाकर कबूलवा रही है। वह रोज हमारे साथ मजदूरी में जाती थी।” परिजनों के समर्थन में सैकड़ों मोहल्लेवासी भी थाने पहुंच गए, जिससे थाना परिसर छावनी में तब्दील हो गया।

पुलिस की लगातार समझाइश और मिन्नतों के बावजूद परिजन हटने को तैयार नहीं थे। स्थिति बिगड़ती देख दाढ़ी, नवागढ़ व बेमेतरा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। देर शाम पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

एसडीओपी मनोज तिर्की ने कहा— “किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से जांच कर रही है। निर्दोष व्यक्तियों को परेशान नहीं किया जाएगा।” थाना परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here