Home छत्तीसगढ़ धमतरी में हिंदू जागरण मंच का पैदल मार्च, इस नारे से हैं...

धमतरी में हिंदू जागरण मंच का पैदल मार्च, इस नारे से हैं नाराज; किया पुतला दहन

41
0

धमतरी में हिंदू जागरण मंच ने आतंकवादी विचारधारा के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए पुतला दहन किया। दरअसल, बीते दिनों ईद के मौके पर एक नारा लगाया गया था, जिसमें कहा गया था गुस्ताख ए नबी की एक सजा सिर तन से जुदा सिर तन से जुदा। यह नारा पाकिस्तान में लगाया जाता है। लेकिन धमतरी में भी बेखौफ यह नारा 4 सितम्बर को शहर के चमेली चौक के पास लगाया गया।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आतंकवादी विचारधारा को देखते हुए हिंदू जागरण मंच ने पुतला दहन के साथ-साथ पैदल विरोध मार्च निकाला। वायरल वीडियो तेजी से फैल रहा है। आखिर भारत में प्रतिबंधित नारे को क्यों लगाया गया। इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। हिंदू जागरण मंच ने कहा कि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here