छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ठुसे केला गांव में चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घर से दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ।
मृतकों की पहचान बुध राम, पत्नी सहोद्रा और उनके बच्चे अरविंद और शिवांगी के रूप में हुई है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि हमलावर ने टांगी और रॉड से चार लोगों को मौत के घाट उतारा है। हत्या के बाद शव को उनके ही घर के पीछे गड्ढे में दफना दिया था। घर पिछले चार दिन से बंद था। गुरुवार को घर से बदबू आने पर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर इस घटना का पता चला है।



