Home छत्तीसगढ़ एक करोड़ निवेशकों से अरबों की ठगी, अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ मिस्टर...

एक करोड़ निवेशकों से अरबों की ठगी, अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ मिस्टर मिंट का डायरेक्टर

59
0

देशभर के लगभग 1 करोड़ निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले मिस्टर मिंट क्रिप्टो घोटाले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर निवासी बलबिंदर सिंह उर्फ बल्ली छाबड़ा को गिरफ्तार किया है।

देशभर के लगभग 1 करोड़ निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले मिस्टर मिंट क्रिप्टो घोटाले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर निवासी बलबिंदर सिंह उर्फ बल्ली छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। बलबिंदर सिंह मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी का डायरेक्टर बताया जा रहा है। उसे सरगुजा पुलिस की मदद से अंबिकापुर से उठाया गया और मुंबई ले जाया गया।
विदित हो कि इस घोटाले में मुंबई पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जुलाई माह में रायपुर के बेबीलोन होटल से प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को गिरफ्तार किया था। उस समय होटल में मिस्टर मिंट का सेमिनार चल रहा था, जिसमें देशभर से लगभग 2000 एजेंट शामिल हुए थे।

इस तरह रचा गया अरबों का खेल
मिस्टर मिंट के संचालकों ने निवेशकों को लुभाने के लिए फर्जी क्रिप्टो करेंसी टोकन और कृत्रिम एक्सचेंज बनाए। कंपनी ने सेबी और आरबीआई जैसी नियामक संस्थाओं के नाम पर जाली दस्तावेज दिखाए और निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए कंपनी ने हरभजन सिंह और साइना नेहवाल जैसे सेलिब्रिटीज से प्रचार कराया।

इसके अलावा, आनंद फाइनल में कंपनी ने विडमेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी भी रजिस्टर कराई और दावा किया कि उसे सेबी और आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त है।

कौन-कौन हैं आरोपी?
कंपनी के डायरेक्टरों में रायपुर के संदीप गुप्ता, अंबिकापुर के बलबिंदर (बलजिंदर) छाबड़ा, इंदौर के राहुल भदोरिया और प्रमोद साहू के नाम सामने आए हैं। प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बलबिंदर छाबड़ा को मंगलवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया। वहीं, संदीप गुप्ता और बलजिंदर छाबड़ा की तलाश जारी है।

आर्थिक अनियमितता का मामला
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बलबिंदर छाबड़ा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र में दर्ज आर्थिक अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से जुड़ी है। मुंबई पुलिस ने देशभर के निवेशकों से अपील की है कि यदि उन्होंने मिस्टर मिंट में निवेश किया है या इससे संबंधित कोई जानकारी है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें। फिलहाल यह साफ नहीं है कि छत्तीसगढ़ से कितनी राशि की ठगी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here