Home छत्तीसगढ़ ‘कप्तान से टीम प्लेयर’ तक…विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भूमिका पर...

‘कप्तान से टीम प्लेयर’ तक…विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भूमिका पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

92
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि रमन सिंह इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सदन के हर कोने में हमारे महापुरुषों के आदर्श हैं, और इसकी अध्यक्ष पीठ पर रमन सिंह जैसा अनुभवी नेतृत्व मौजूद है। क्रिकेट में तो देखते हैं की जो कभी कैप्टन रहता है वह कभी टीम में खिलाड़ी बनकर के भी खेलता है , लेकिन राजनीति में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। यह उदाहरण रमन सिंह को देख सकते हैं कि जो कभी कैप्टन हुआ करते थे। वे छत्तीसगढ़ की सेवा के लिए समर्पित हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 25 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके लिए सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और सरकारों का अभिनंदन करता हूँ, लेकिन सबसे बड़ा श्रेय रमन सिंह को जाता है, जिन्होंने राज्य के गठन के शुरुआती वर्षों में अनेक चुनौतियों के बीच मजबूत नींव रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की गति को नई दिशा मिल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here