Home छत्तीसगढ़ छछानपैरी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: जादू-टोना के शक में...

छछानपैरी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: जादू-टोना के शक में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

99
0

छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्याम कुमार ध्रुव के रूप में हुई है। गांव के ही संजय नेताम को उस पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार रात विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से श्याम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हमले में गंभीर रूप से घायल श्याम कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पहले भी हो चुका था विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी और मृतक के बीच पहले भी जादू-टोना को लेकर कहासुनी हो चुकी थी। इस बार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी संजय नेताम के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। टीम उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here