Home छत्तीसगढ़ भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान पर 13वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान पर 13वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

23
0

कर्मवीर धुरंधर
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार निवासी

दिल्ली विश्वविद्यालय मोती लाल नेहरू कालेज में पदस्थ असि.प्रो कर्मवीर धुरंधर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना,भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR), हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा पंजाब विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित *भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान विषयक 13वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन–2025* यहाँ समालखा (पानीपत) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देशभर से आए *1500 से अधिक इतिहासकार, शिक्षाविद और शोधार्थी* शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी* ने अपने संबोधन में भारतीय इतिहास लेखन की प्रामाणिकता तथा भारतीय दृष्टि से इतिहास को पुनर्परिभाषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा को समझे बिना इतिहास अधूरा रहता है।

इस अवसर पर उपस्थित *केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत* ने कहा कि इतिहास का उद्देश्य समाज को दिशा देना है, और इसके लिए आवश्यक है कि शोध कार्य तथ्यों और भारतीय चिंतन पर आधारित हों।

अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संगठन सचिव *डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय* ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह आयोजन भारतीय इतिहास लेखन में शोध-आधारित नई दृष्टि प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में *ICHR के अध्यक्ष प्रो. रघुवेंद्र तंवर, **गोपाल नारायण सिंह, **डॉ. देवि प्रसाद सिंह, **डॉ. ओम् जी उपाध्याय, **डॉ. नरेंद्र शुक्ल, **रमाकांत दुबे, **आनंद प्रकाश वर्मा, **कर्मवीर धुरंधर* सहित अनेक वरिष्ठ इतिहासकार एवं शोधकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में प्राचीन भारत, मध्यकाल, स्वतंत्रता संग्राम, सांस्कृतिक विरासत, भारतीय संविधान और समकालीन इतिहास पर अनेक शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न सत्रों में विद्वानों ने भारतीय इतिहास की मौलिक परंपरा, चिंतन और उसके वैश्विक महत्व पर विचार साझा किए।

सम्मेलन के समापन अवसर पर आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय इतिहास लेखन में *भारतीय दृष्टि* को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here