ब्यूरो चीफ रतन कुमार
दुर्ग। बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित मनीष देवांगन के फिटनेस सेंटर जिम में अचानक आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही तत्काल दुर्ग अग्निशमन कार्यालय को कॉल किया गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल टीमों को मौके पर रवाना किया गया।
तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल कर्मियों ने दिखाई बहादुरी
जिम भवन के तीसरे माले में आग लगी थी, जिससे अग्निशमन कर्मियों को ऊपर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए धुएं और गर्मी के बीच जिम में प्रवेश किया और चारों ओर से पानी की बौछार करते हुए आग पर नियंत्रण पाया।
दो दमकल वाहनों के पानी की मदद से करीब समय रहते आग बुझा ली गई और आग को अन्य दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया।
लाखों का नुकसान, पुलिस कर रही जांच
आगजनी की घटना में जिम में रखा लाखों का फिटनेस उपकरण जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने पुलिस जांच कर रही है। समय पर कार्रवाई के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन दल की भूमिका सराहनीय
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी
श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यवाही की गई।
दल प्रभारी – धनु यादव, भगवती पंजारे
अग्निशमन कर्मचारी – संतोष मडरिया, नरोत्तम टंडन, शैलेन्द्र देशमुख, कुलेश्वर, उमाशंकर, नितिन रामटेक, रमेश साहू
टीम ने मिलकर समय पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और बड़ी घटना होने से बचा लिया।




