ब्यूरचीफ़ रतन कुमार
दुर्ग- थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.362 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत 1,18,100 रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर छापा
आज सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तितुरडीह निवासी सुमन पांडे और उसका साथी मुकेश मिश्रा रायपुर नाका ओवरब्रिज के पास गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तस्दीक कर तत्काल रेड कार्रवाई की।
घटनास्थल से हुई बड़ी जब्ती
पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ते हुए उनके कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की—
गांजा – 2.362 किलोग्राम (कीमत 1,18,100/- रुपये)
विवो कंपनी का मोबाइल – 15,000 रुपये
एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 07 CK 8291 – 15,000 रुपये
गांजा बिक्री की नगद राशि – 2,070 रुपये
कुल जब्ती राशि 1,50,170 रुपये।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 522/2025 दर्ज करते हुए धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
आरोपियों के नाम
1. सुमन पांडे, निवासी तितुरडीह, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग
2. मुकेश मिश्रा, निवासी तितुरडीह, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग




