रायपुर, छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया । 2880 करोड़ के शराब घोटाला ट्रायल 13 जनवरी से शुरू होगा। इस वजह से पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की पेशी भी 13 तक बढ़ा दी गई है। उनके अधिवक्ता फैज़ल रिजवी ने बताया कि चूंकि अंतिम चालान पेश हो चुका है और उस पर 13 जनवरी से ट्रायल होंगे,इस वजह से सौम्या की भी उसी दिन सुनवाई होगी। तब तक जेल में ही रहेंगी। ईडी ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सौम्या के बयान के बाद ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त निलंबित आईएएस निरंजन दास को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दास को कल पेश किया जाएगा। इस मामले में ईडी ने मंगलवार को फाइनल चार्जशीट पेश कर चुकी हैं जिसमें कुल 2880 करोड़ के अवैध कमाई का खुलासा किया था। अब इस पर ट्रायल होना है।ट्रायल की डेट अभी तय होनी है। बताते चलें छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी जांच कर रही है। शराब घोटाला मामले में ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है।




