Home छत्तीसगढ़ लोहड़ी दी रात’ में भांगड़ा, गिद्दा की रही धूम

लोहड़ी दी रात’ में भांगड़ा, गिद्दा की रही धूम

31
0

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक उत्सव लोहड़ी का आयोजन अंबुजा मॉल में किया गया। ‘लोहड़ी दी रात’ का यह विशेष आयोजन छत्तीसगढ़ सिख संगठन के बैनर तले हुआ। जिसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभा वाली पुरूष एवं महिला का पारंपरिक पंजाबी नृत्य भांगड़ा व गिद्दा की धूम रही। साथ ही मिस्टर सिंह, सोहनी जोड़ी, न्यू बॉर्न बेबी जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इस सम्मान समारोह में समाज सेवी अरूण बंटी छाबड़ा का सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि सिक्ख फोरम के अध्यक्ष स. बलदेव सिंह भाटिया जी। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी, विशेष अतिथि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, गुरुचरण सिंह होरा , अमरजीत सिंह चावला, गुरप्रीत सिंह बाबरा, हरपाल सिंह भांमरा, दलजीत सिंह चावला रहे। इस मौके पर भांगड़ा, गिद्दा, बोलियां, टप्पे, बच्चों के रैम्प डांस, गतका का विशेष प्रदर्शन देखते ही बना। सभी प्रस्तुतियों और कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए दर्शकों ने आयोजन को तहेदिल से सराहा,
लोहड़ी दी रात’ में भांगड़ा, गिद्दा की रही धूम मची,
कार्यक्रम में श्वेता अरोरा, तरनजीत कौर, गुरप्रीत छाबड़ा, सतनाम कौर, गुरमीत सिंह धोनी बलजीत सिंह चावला,लवली सिंह, टिंकू सिंह, यशवंत सिंह, गुरुचरण सिंह टांक, मनमीत सिंह होरा आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here