रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश की आगामी बजट सत्र 2026-27 को लेकर अभी से मंथन शुरू हो गया है। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। इस दौरान डॉ सिंह और सीएम साय के बीच विस्तार से बजट संबंधी चर्चा हुई है। मुलाकात के बारे में रमन सिंह ने बताया, आज रायपुर स्थित निवास, स्पीकर हाउस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।




