Home छत्तीसगढ़ 6 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

6 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

19
0

 

रायपुर, बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भयावह विस्फोट की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 घायलों को बिलासपुर उच्च स्तरीय इलाज हेतु भेजा गया है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। इस दुख की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here